ChhattisgarhRaipur

RAIPUR BREAKING : JAGUAR शोरूम के पीछे युवक की हत्या, पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर के सरोना स्थित JAGUAR शोरूम के पीछे युवक की हत्या कर दी गई है। इलाके में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर आरही है। यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, जगुआर शोरूम के पीछे युवक की हत्या कर दी गई है। घटना स्थल पर मिली युवक की लाश देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है की युवक की सर पर लोहे की भारी वस्तु से वार कर उसकी नृशंस हत्या की गई है। हत्यारे ने युवक की पहचान छुपाने के उद्देश्य से किसी ज्वलनशील पदार्थ से युवक का चेहरा जला दिया है।

मृतक की पहचान छोटन यादव निवासी भैंसथान सरोना के रूप में हुई है। मृतक ऑटो चलाने का करता काम था।

फिलहाल, हत्या का कारण अज्ञात है। मामले में पुलिस और FSL की टीम जांच कर रही है। शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज जा रहा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!