ChhattisgarhRajnandgaon

CG NEWS : लापता युवक की तालाब में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

राजनांदगांव। जिले में एक युवक की लाश तालाब में मिली है। मृतक युवक कुछ दिनों पहले लापता हो गया था। वहीं अब उसकी लाश तालाब में मिलने के बाद पुलिस केस में हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह कुछ लोग रानी सागर तालाब की तरफ गए थे। वहां उन्होंने तालाब में एक शव देखा, जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच की तो युवक के शव में चोट के निशान तो नहीं थे। लेकिन चेहरे में काफी सूजन था।

पुलिस ने शव देखकर ये अनुमान लगाया है कि वह काफी समय से पानी के अंदर था। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। जिसमें पता चला है कि युवक मध्यप्रदेश के बालाघाट का रहने वाला था। पुलिस का कहना है कि बालाघाट के लांजी के 2 भाई घर से लापता हैं। उनमें से ही एक ये युवक है। फिलहाल परिजनों को बुलाया गया है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button