Chhattisgarh

दशहरा में रावण दहन को लेकर नागरिक समिति अम्बिकापुर की प्रथम बैठक सम्पन्न, मंत्री टीएस सिंहदेव और अमरजीत भगत को बनाया संरक्षक

अम्बिकापुर। नगर के उच्च विश्राम गृह में नागरिक समिति अम्बिकापुर की प्रथम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नागरिक समिति के संविधान सबंधी विषयों पर चर्चा कर पदाधिकारियों के नाम की भी घोषणा की गई। नागरिक समिति अम्बिकापुर की इस बैठक में आगामी दशहरा में दशानन दहन के पूर्व विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें मानस गान, शैला नृत्य प्रतियोगिता, विशाल शोभा यात्रा,भव्य आतिशबाजी हेतु समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा निर्णय लिया गया साथ ही साल भर नगर में होने वाले सभी वर्ग- समुदाय के प्रमुख आयोजनों को त्योहार स्वरूप मनाने का निर्णय लिया गया।

समिति ने कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव एवं अमरजीत भगत को संरक्षक बनाया है। समिति के प्रथम बैठक में पदाधिकारी के तौर पर अध्यक्ष पद हेतु अजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद हेतु शफी अहमद, जेपी श्रीवास्तव, आलोक दुबे, गुरप्रीत सिंह बाबरा, डॉ. अजय तिर्की, द्वितेंद्र मिश्रा, अजय बंसल, राकेश गुप्ता,

विनोद अग्रवाल के नाम पर सहमति बनी।महासचिव पद हेतु राजीव अग्रवाल,संदीप जायसवाल, सचिव पद हेतु प्रवीण गुप्ता, अरविंद सिंह, मनीष गोयल, मुकेश अग्रवाल, सैयद अख़्तर, विक्की सिंह, सहसचिव पद हेतु रण विजय सिंह तोमर ,रोशन अग्रवाल , दुर्गेश गुप्ता,लाल चंद यादव,कोषाध्यक्ष के पद के लिए नीरज प्रकाश पांडे,मीडिया प्रभारी मनीष कुमार सोनी, सोशल मीडिया प्रभारी ऋषभ मंगल को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर त्रिभुवन सिंह, करता राम गुप्ता,त्रिलोक कपूर कुशवाहा, रमेश अग्रवाल, त्रिलोकी सिंह, अजय सिंह भंवर

बाबा,प्रकाश राय,अरविंद सिंघानिया,दिनेश बंसल,पपिंदर सिंह,दीपक मिश्रा,भूपेंद्र गुप्ता,अरविंद केदमा, किशन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल (कामना), मनीष ली, अक़ील अहमद अंसारी एवम नुरुल अमीन के नामों की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस बैठक में राधे गोयल,दिव्यांश केसरी,आयुष पांडे अनुराग दुबे,उत्सव केसरी सहित शहर के तमाम बुद्धिजीवियों के अलावा सभी वर्ग समुदाय के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button