National

Chandra Grahan 2023: इस दिन लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें क्या है सूतक काल

अक्टूबर माह में इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई के दिन लगा था और अब अक्टूबर माह के अंत में इस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। आईए जानते हैं, कब लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण और क्या भारत में मान्य होगा सूतक काल?

चंद्र ग्रहण 2023 तिथि और समय

पंचांग के अनुसार, वर्ष 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि यानी 29 अक्टूबर 2023, रविवार के दिन मध्य रात्रि में लगेगा। यह चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर रात्रि 01:06 से शुरू होगा और रात्रि 02:22 पर समाप्त हो जाएगा। ग्रहण की समय अवधि 01 घंटा 16 मिनट रहेगी। बता दें कि भारत में भी यह चंद्र ग्रहण दर्शनीय होगा, जिस वजह से यहां सूतक काल मान्य रहेगा।

चंद्र ग्रहण 2023 सूतक काल

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि चंद्र ग्रहण से 10 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। ऐसे में साल के अंतिम चंद्र ग्रहण के समय सूतक काल 28 अक्टूबर दोपहर 02:53 से रात्रि 02:22 तक रहेगा।

कहां-कहां दर्शनीय होगा चंद्र ग्रहण 2023

बता दे कि भारत समेत ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण-पूर्वी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, हिंद महासागर और दक्षिण महासागर में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण दर्शनीय होगा। साथ ही भारत के सभी शहरों में यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!