NationalPolitical

चंद्रयान-3: राहुल गांधी ने इसरो को बधाई देते हुए ये कहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो को बधाई दी है.उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ”आज की सफलता के लिए इसरो को बधाई. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग वैज्ञानिक कम्युनिटी की वर्षों की मेहनत का परिणाम है.”

कांग्रेस नेता ने कहा, ”1962 से भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है और सपने देखने वाले युवा पीढ़ियों को प्रेरित कर रहा है.”भारत को चांद पर सफलता मिल गई है. चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर उतर कर इतिहास रच दिया है.चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने वाला भारत पहला देश बन गया है.

चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद प्रज्ञान रोवर उसमें से निकलेगा और चंद्रमा की सतह पर घूमकर शोध करेगा और जानकारी जुटाएगा.14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा से उड़ान भरने वाले चंद्रयान-3 ने अपनी 40 दिनों की लंबी यात्रा पूरी की है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!