National

चारधाम यात्रा : तीसरे दिन भी नहीं खुला यमुनोत्री हाईवे, सैकड़ों श्रद्धालु फंसे, जानें यात्रा से जुड़ा नया अपडेट

देहरादून। चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यमुनोत्री हाईवे अभी भी जगह-जगह बंद है। तीसरे दिन भी बंद सैकड़ों श्रद्धालु यमुनोत्री की ओर फंसे हुए हैं। स्थानीय लोग उनकी निशुल्क भोजन और ठहरने की व्यवस्था कर रहे हैं।इसके साथ ही स्याना चट्टी में यमुना नदी पर बनी झील यथावत है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान सिलाई बैंड व ओजरी के पास लैंड-स्लाइडिंग/हाईवे का कुछ हिस्सा वाश आउट होने के कारण अवरुद्ध है। हाईवे को सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

गंगोत्री धाम पर यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। गंगोत्री यात्रा रूट खुला हुआ है। प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी अभी तक फंसे हुए यात्रियों तक नहीं पहुंचा। फिर चारधाम यात्रा से जुड़े हुए लोगों ने श्रद्धालुओं की ठहरने, भोजन की निःशुल्क व्यवस्था शुरू की है।

प्रदेश सरकार ने भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते चारधाम यात्रा पर लगी रोक को सोमवार सुबह हटा दिया। मौसम की स्थिति के अनुसार जिलाधिकारियों को यात्रा पर निर्णय लेने के लिए निर्देश दिए गए हैं।चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की रिपोर्ट के अनुसार चारधाम व हेमकुंड साहिब में 19 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जबकि 2684 श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण कराया।

आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे ने बताया कि चारधाम यात्रा पर चौबीस घंटे का प्रतिबंध हटा लिया गया है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर है। चारधाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले जिलों के डीएम को अपने-अपने क्षेत्र में मौसम की स्थिति के आधार पर वाहनों की आवाजाही रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!