ChhattisgarhJagdalpur

नौकरी दिलाने के नाम पर 21 लाख की ठगी , पुलिस ने की कार्रवाई

जगदलपुर। जिले से नौकरी दिलाने के नाम पर नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. ठगी करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रार्थी रोहित कुमार साहू को मार्च 2022 में लेबर युनियन मजदूर कल्याण संघ के अध्यक्ष से पता चला कि इनके कार्यालय में कम्प्युटर ऑपरेटर और भृत्य के पद के लिये वैकेंसी निकली है. और कहा गया कि ऑपरेटर पद के लिये 1,50,000/- रूपये लगेगा।

Related Articles

इस पर प्रार्थी द्वारा 1,50,000/- रूपये नगद दिया गया. इसी प्रकार अन्य लोगो से भी लेबर यूनियन मजदूर कल्याण संघ के अध्यक्ष और वहाँ के सहयोगियों ने मिलकर कम्प्युटर ऑपरेटर और भृत्य के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 21 लाख रूपये नगद लेकर धोखाधड़ी किया गया. प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज कराया कि अध्यक्ष एवं उसके स्टाफ के खिलाफ पुलिस थाना कोतवाली में धोखाधड़ी 420.34 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!