Chhattisgarh

दो छात्रों की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत…

सरगुजा। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहाँ अम्बिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर सकालो के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो नाबालिग छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम किया है। घटना  पहुंची पुलिस ने शव को पंचनाम कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।  पुलिस मामले की जांच कर रही। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही छात्र बाल कटवाने के लिए निकले थे। इसी दौरान अंबिकापुर की ओर से जा रहे ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों ही छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक व ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अम्बिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर सकालो के पास सड़क जाम कर दिया है। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइय देकर चक्काजाम खाली करवाया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!