ChhattisgarhRaipur

आकाशीय बिजली गिरने से 05 लाोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया

प्रत्येक मृतक के परिजनों को आर.बी.सी 6-4 के प्रावधानों के अनुरूप 04-04 लाख की सहायता स्वीकृत करने के निर्देश

घायलों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने को कहा  

 रायपुर, मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में 05 श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घटना में घायल 06 श्रमिकों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर को निर्देश दिए हैं।  बघेल ने हादसे में मृत प्रत्येक श्रमिक के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के प्रावधानों के अनुरूप 04-04 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत करने के भी निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि महासमुंद जिले के थाना सिंघोड़ा के अंतर्गत ग्राम घाटकछार में आकाशीय बिजली गिरने से कुमारी जानकी, कुमारी लक्ष्मी यादव,  बसंती नाग, जमोवती,नोहरमति की मृत्यु हो गई। इस घटना में  पंकजनी यादव,  पार्वती मालिक,  तपस्वनी, पुन्नी, गीतांजलि,  शशि मुझी घायल हो गए हैं, जिनका सरायपाली स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button