Chhattisgarh

बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, दो कारों में भिड़ंत,8 लोग घायल

 धमतरी : कुरूद से राजिम मार्ग में ग्राम नारी के पास बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में दो कारों में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं. 7 घायलों को कुरूद के सिविल अस्पताल और एक घायल को रायपुर अस्पताल भेज दिया गया है.

Related Articles

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे कांकेर से स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर प्रवीण जैन, यशवंत सिन्हा, राजा सिन्हा राजिम की ओर जा रहे थे. वहीं महिंद्रा 800 कार से नारी गांव के रहने वाले 34 साल के देवेंद्र साहू कुरूद जा रहे थे. तभी नारी गांव के पेट्रोल पंप के पास सिवनीकला से नारी होते हुए कुरूद के लिए निकले एक बाइक में सवार चार युवकों को बचाने के चक्कर में दोनों कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई

इस हादसे में कार और बाइक में सवार कुल 8 लोग घायल हुए हैं. सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. गंभीर रुप से घायल एक युवका नारी निवासी को रायपुर अस्पताल ले जाया गया है. वहीं पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!