ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बालोद दौरे पर, मंत्रालय में करेंगे अहम बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठक करेंगे और इसके बाद बालोद जिले के दौरे पर रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और 11:25 बजे मंत्रालय पहुंचकर बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक दोपहर 2:00 बजे तक चलने की संभावना है।

Related Articles

बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री 2:35 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपैड पहुंचेंगे और यहां से बालोद जिले के बड़े झुमरा गांव के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। बालोद पहुंचने के बाद वे जमद्दी पाटेश्वर स्थित कौशिक मां कौशल्या धाम में आयोजित राम कृपाण दास महात्मा की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:55 बजे रायपुर लौट आएंगे।

वहीं, दूसरी ओर राज्यपाल रमेन डेका आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:30 बजे बैकुंठपुर जिला कोरिया से रवाना होकर 1:00 बजे विश्राम गृह गौरेला पहुंचेंगे। दोपहर का भोजन करने के बाद राज्यपाल 3:30 बजे कलेक्टर कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे और समीक्षा के बाद सड़क मार्ग से राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मंत्रालय में बैठक कर बालोद रवाना होंगे CM विष्णुदेव साय

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!