ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपरिवार महाकाल का दर्शन करने रवाना हुए उज्जैन

RAIPUR : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज उज्जैन के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करने के दौरान उन्होंने बताया कि आज रक्षाबंधन है और सावन महीने का अंतिम सोमवार भी है। आज सपरिवार महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जा रहा हूं। साथ ही उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वे दोपहर तक उज्जैन से लौट कर अपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाएंगे। यह त्यौहार माता बहनों का त्यौहार है सभी लोग हर्षोल्लाह के साथ इस त्यौहार को मनाए।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!