ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी

Related Articles

 रायपुर |  राखी के त्योहार पर कई जिलों में रिमझिम तो कई जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग की मानें तो कई जिलों में हल्की तो कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. रक्षा बंधन के दिन सावन का आखिरी सोमवार भी पड़ रहा है. मौसम विभाग ने जो चेतावनी जारी कि है उसके मुताबिक आठ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश की वजह से राखी का त्योहार और छुट्टियों का मजा किरकिरा हो सकता है.

मौसम विभाग ने रक्षाबंधन के त्योहार के दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. येलो अलर्ट का असर सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों पर होगा. बारिश को लेकर 24 से 48 घंटे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश होने के साथ ही अन्य जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. रक्षाबंधन के दिन अगर बारिश होती है तो बहनों को अपने भाइयों के घर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

मौसम विभाग  रायपुर के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के भीतर प्रदेश के जिले बारिश से सराबोर होने वाले हैं. जिन जिलोंं के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें सरगुजा. जशपुर, कोरिया शामिल हैं. बारिश का येलो अलर्ट मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर और कोरबा के लिए भी जारी किया गया है. तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!