National

अरुणाचल पर चीन ने फिर किया दावा, भड़का विदेश मंत्रालय, कहा- ‘भारत का अभिन्न अंग…

अरुणाचल प्रदेश से जुड़ी कई जगहों का नाम एक बार फिर चीन ने अपने नक्शे में बदला है। इसपर अब विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब चीन ने इस तरह की कोशिश की है। हम इसे सिरे से खारिज करते हैं। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न, अविच्छेद्य अंग है। उन्होंने कहा कि आविष्कार किए गए नामों को सौंपने का प्रयास इस वास्तविकता को नहीं बदलेगा।

दरअसल, चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने 1 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश के लिए 11 जगहों के मानकीकृत (Standardised) नाम जारी किए, जिसे वह स्टेट काउंसिल, चीन की कैबिनेट की जारी भौगोलिक नामों पर नियमों के अनुसार ‘तिब्बत का दक्षिणी भाग ज़ंगनान’ बताता है। इस लिस्ट में दो रिहाइशी इलाक़े, पांच पर्वत चोटियां, दो नदियां और दो अन्य इलाके शामिल हैं। लिस्ट के साथ मैप भी जारी किया गया है।

Image
Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!