National

क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए गवर्नर को न्योता देने पहुंचे मसीह समाज

राजस्थान। मसीह समाज का सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस को लेकर पूरे शहर में ही एक अलग उत्साह का माहौल है। जगह-जगह बिक रहे संता क्लाउज के कपड़े और क्रिसमस ट्री से बाजार गुलजार हो चुका है। पूरा मसीह समाज अपने सबसे बड़े त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए पूरी तरह उत्सुक हैं। वहीं राजस्थान में भी क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर है। अपने इस खास मौके को और खास बनाने के लिए राजस्थान के मसीह समाज के लोग गवर्नर कलराज मिश्रा को आमंत्रित करने पहुंचे। इस दौरान जस्टिन बोनाफेस पास्टर, बिशप, व मसीह समाज के लोग मौजूद रहे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!