ChhattisgarhRaipur

सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों के लिए CM बघेल ने किया ये बड़ा ऐलान

रायपुर, धमतरी में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए लोगों के लिए राज्य सरकार ने मुआवजा का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है। देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गयी थी। घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया था। मुुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है…

Related Articles

बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास हुई सड़क दुर्घटना में दिवंगत साहू परिवार के 10 सदस्यों एवं डामेश ध्रुव जी के परिवार को इस दुखद घड़ी में सहायतार्थ प्रति मृतक चार लाख रुपये की राशि की घोषणा करता हूँ। यह घटना बेहद दुखद है, ईश्वर की मर्जी के आगे हम सब नतमस्तक हैं। लेकिन इस दुःख में हम सब एकजुट हैं।

आपको बता दें कि देर रात ये हादसा धमतरी,कांकेर नेशनल हाइवे पर जगतरा के पास हुआ है। शादी में जा रहे एक परिवार की बोलेरो गाड़ी को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में जहां 10 लोगों की मौत हो गयी, वहीं एक बच्ची की हालत गंभीर है। मृतकों में महिला,पुरुष और बच्चे बताए जा रहे है।हादसा 9 से साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक धमतरी के सोरम के बोलेरो सवार लोग चारामा इलाके के मरकाटोला शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान ट्रक कांकेर से धमतरी के तरफ आ रहे ट्रक और बुलेरो में एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में दर्दनाक दस लोगों की मौत हो गयी। वहीं सूचना मिलने के बाद पुरुर पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!