ChhattisgarhRaipur

CM बघेल ने आज यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में कहा – चुनाव से पहले संभलकर बयान दें, BJP को पछाड़ना बड़ा काम नहीं

आज छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की आज महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें 2023 विधनसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया. बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी चंदन यादव, सहप्रभारी विजय जांगिड़, सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कार्यकर्ताओं को राजनीति का पाठ पढ़ाया साथ उन्होंने कहा, मुद्दों का ठीक से अध्ययन करें, इतिहास को पढ़ें. सोशल मीडिया में क्या जवाब देना है,

इसकी ठीक से तैयारी करें मणिशंकर अय्यर के बयान का उदाहरण देते हुए सीएम बघेल ने कहा,चुनाव से पहले संभलकर बयान दें पार्टी के बड़े नेताओं से सलाह मशविरा जरूर करें उनके बयान सुनें और सीखें जैसे दिनचर्या का पालन करते हैं, वैसे ही संगठन का काम पार्टी के मजबूती के लिए काम करना है

यूथ को मजबूत करना है- सीएम बघेल

सीएम भूपेश बघेल ने कहा, यूथ कांग्रेस को मैंने कहा है कि जो उम्र है सपना देखने वाला उम्र है ऐसे समय में व्यवहारिक काम करना नेगलेक्ट करते हैं हमको व्यवहारिक की तरफ ज्यादा ध्यान देना है,यूथ को मजबूत करना है सीएम बघेल ने कहा,

सोशल मीडिया आजकल किसी की छवि बनाता नहीं है लेकिन छवि बिगाड़ने का काम बहुत तेजी से करता है इससे सचेत रहने की जरूरत है सचेत तब रह सकते हैं जब आप कांग्रेस का इतिहास जानेंगे. यूपीए सरकार की उपलब्धि, वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों को जानेंगे अध्ययन होगा तो जवाब दे पाएंगे

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!