ChhattisgarhRaipur

सीएम बघेल ने मंच से गाया ‘ये धमधा वाले राजा बाबू,खूब बजी तालियां

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने लोककला और लोक संस्कृती को बढ़ाने के लिए देश भर में जाने जाते हैं. छत्तीसगढ़ी कलाओं से उनका प्रेम किसी से छुपा नही हैं. मौका मिलने पर वो इसे जाहिर भी करते हैं. ऐसा ही हुआ शनिवार रात को छत्तीसगढ़ क्लब में आयोजित डिनर में. डिनर में शामिल होने आए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी गीतों और कविताओं से समां बांध दिया. इस दौरान अफसरों ने खूब ताली बजाई.

देखने को मिली सीएम और IAS अफसर की जुगलबंदी
मौका छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन की तरफ से आयोजित डिनर पार्टी का था. छत्तीसगढ़ क्लब में आयोजित इस डिनर में सीएम बघेल को भी आमंत्रित किया गया था. अफसरों के अनुरोध पर सीएम इसमें शामिल हुए और करीब एक घंटे तक अफसरों के बीच रहे. इस दौरान कुछ IAS अधिकारियों के आग्रह पर सीएम बघेल ने गीत गाए, जहां IAS अधिकारी भारतीदासन के साथ उनकी जुगलबंदी भी देखने को मिली.

सीएम ने गाया ‘राजा बाबू तोर कईसन लागे….’
सीएम बघेल ने अफसरों के आग्रह पर छत्तीसगढ़ी गीतों को सूर दिया. उनका साथ उनके सचिव भारतीदासन ने दिया. मुख्यमंत्री ने धमधा वाले राजा बाबू तोर कईसन लागे…. गीत गाया. इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ की कुछ प्रचलित कविताएं भी पढ़ी. करीब एक घंटे के इस समय में मानों सीएम बघेल के भातर का कलाकर निकल कर सामने आ गया था.

कांफ्रेंस से पहले आयोजित किया गया डिनर
रायपुर में दो दिवसीय कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस आयोजित हैं. परंपरा है कि जिस दिन कलेक्टर कांफ्रेंस होती है, उस रात डिनर का आयोजन होता है. हालांकि इस बार कांफ्रेंस का कार्यक्रम थोड़ा बदला हुआ था. एसपी कांफ्रेंस एक दिन पहले 8 अक्टूबर को खत्म हो गई. इसके बाद 9 अक्टूबर को कलेक्टर कांफ्रेंस चल रही है. इससे पहले शनिवार शाम को आईएएस एसोसिएशन की तरफ से डिनर कंडक्ट किया गया. रायपुर के छत्तीसगढ़ क्लब में आयोजित डिनर में अफसरों संग मुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक रहे.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!