ChhattisgarhBhilai-Durg

पैसे के लेन-देन पर आदतन अपराधी की हत्या…

भिलाई  : आपराधिक किस्म के युवक की आठ अक्टूबर की रात को हत्या कर दी गई. मामले में पुलिस ने एक अपचारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में पैसों की लेन-देन पर हत्या की बात सामने आई है.

जानकारी के मुताबिक, राजीव नगर दुर्ग निवासी विजय चन्द्राकर (28 वर्ष) की गया नगर में कृष्ण मंदिर गली के पास खून से सना शव बरामद हुआ था. युवक के शरीर पर कई हिस्सों में चोट के निशान मिले थे. मामले की जांच के दौरान तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने पैसों के लेन-देने के विवाद पर हत्या करने का जुर्म कबूल किया है.

एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि थाना दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के गया नगर क्षेत्र में 8 अक्टूबर की रात्रि राजीव नगर निवासी मृतक विजय चंद्राकर स्कूटी से अपने घर जा रहा था. रास्ते में परमेश्वरी स्कूल के पास दो आरोपी सागर गुप्ता (23 साल) और शंकर साहू (24 साल) के साथ एक अपचारी बालक पुराने विवाद व पैसे के लेन-देन के कारण रास्ता रोककर डंडे व तलवार से विजय चंद्राकर पर प्राणघातक हमला कर मौके से फरार हो गए थे.

बताया जा रहा है मृतक भी आपराधिक किस्म का था. कोतवाली थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ पांच से अधिक अपराध कायम है. विजय की आरोपियों से पुरानी रंजिश थी, जिसकी वजह से आरोपियों ने हत्या को अंजाम दिया है

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!