Chhattisgarh

CM बघेल आज कोसरिया यादव समाज के अधिवेशन और चतुःषष्टियोगिनी समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा के ग्राम जामगांव (आर) में कोसरिया यादव समाज के अधिवेशन और रायपुर में श्री शंकराचार्य आश्रम में आयोजित चतुःषष्टियोगिनी एवं प्रसाद प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से दोपहर 2.15 बजे हेलीकॉप्टर से दुर्ग के पाटन विधानसभा के ग्राम जामगांव (आर) के लिए रवाना होंगे। वहां वे दोपहर 2.35 बजे कोसरिया यादव समाज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 3.55 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात दोपहर 4.05 बजे बोरियाकला स्थित श्री शंकराचार्य आश्रम में आयोजित चतुःषष्टियोगिनी एवं प्रासाद प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!