ChhattisgarhRaipur

फिल्म फेस्टिवल : अवार्ड सेरेमनी में सीएम भूपेश बघेल और अभिनेत्री अमीषा पटेल होंगे शामिल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 3 से 5 सितंबर तक आर्ट, लिट्रेरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के समापन समारोह और अवार्ड सेरेमनी में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि और बॉलीवुड अदाकारा अमीषा पटेल बतौर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

Related Articles

फेस्टिवल के डायरेक्टर कुणाल शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरुप प्रदेश में फिल्म और कला के लिए अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर रायपुर आर्ट, लिट्रेचर एंड फिल्म फेस्टिवल इतिहास रचने जा रहा है। उन्होंने बताया कि 5 सितम्बर को कार्यक्रम के समापन समारोह और अवार्ड सेरेमनी में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बॉलीवुड अदाकारा अमीषा पटेल शामिल होंगी

छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग तथा छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड के सहयोग से नेचर फ्रेंड्स सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन एवं एके एसोसिट्स द्वारा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 3 से 5 सितंबर तक आर्ट, लिट्रेरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन का लगातार दूसरा साल है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!