Rajnandgaon

दूधाधारी मठ पहुंचे सीएम भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित दूधाधारी मठ पहुँचे और यहां पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवँ खुशहाली की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राम पांचाल मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। बता दें यहाँ भगवान राम अपने तीनो भाइयों एवँ माता सीता के साथ विराजे हैं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल गौ पूजन में भी शामिल हुए। उन्होंने गौ माता को माला पहना कर चारा खिलाया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ रामसुन्दर दास, कोटमीसोनार महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास , रतनपुर महामंडलेश्वर दिव्यकान्त दास एवं मठ के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button