Chhattisgarh

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को मिल रहे बहुमत पर बोले सीएम भूपेश बघेल…‘यह हार नरेंद्र मोदी जी की हार है’…

रायपुर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए आज वोटों की गिनती जारी है। अबतक के सामने आए रूझानों में कांग्रेस आगे चल रही है। अब चुनाव के नतीजों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस को मिल रहे बहुमत पर खुशी जताते हुए पार्टी के सदस्यों को मिठाई खिलाई।

Related Articles

सीएम बघेल ने कहा कि कर्नाटक के जो परिणाम आए है वो उम्मीद के अनुकूल आए हैं। भाजपा मने पूरी ताकत लगाई है। मोदी जी ने खुद को सामने रख कर वोट मांगे थे। तो ये हार मोदी की हार है। भाजपा पहले से जान चुकी थी। चैनलों से मोदी जी फोटो ग़ायब होना जैसे ही शुरू हुआ, देश कर्नाटक का चुनाव परिणाम समझ गया था। यह हार नरेंद्र मोदी जी की हार है।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए लिखा “बजरंगबली जी के गदा का कड़ा प्रहार भ्रष्टाचारी भाजपा की हो रही हार भ्रष्टाचार और नफ़रत के खिलाफ छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान से शुरू हुए संदेश को हिमाचल के बाद अब कर्नाटक ने स्वीकार करते हुए देश को रास्ता दिखाया है। 2024 में भारत जुड़ेगा, नफ़रत हारेगी। #भाजपा_मतलब_भ्रष्टाचार”

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!