ChhattisgarhRaipur

सीएम भूपेश बघेल कल गणेश विसर्जन की झाँकी का जयस्तंभ चौक में विशाल मंच से करेंगे भव्य स्वागत साथ मे रहेंगे रायपुर शहर के विधायक विकास उपाध्याय …..

काँग्रेस पार्टी का रायपुर शहर के हृदय स्थल पर ऐतिहासिक जय स्तंभ चौक में गणेश विसर्जन झाँकियों के भव्य स्वागत का लगेगा विशाल मंच…..विकास उपाध्याय

स्वागत मंच पर छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति के कलाकार बिखेरेंगे छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कला का अद्भुत भक्तिमय रंगारंग कार्यक्रम….

सीएम भूपेश बघेल कल गणेश विसर्जन की झाँकी का स्वागत शहर के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक स्थित मंच से करेंगे साथ मे रायपुर शहर के विधायक विकास उपाध्याय भी मौजूद रहेंगे।

सीएम बघेल द्वारा सभी झाँकी समितियों को मंच से स्मृति चिन्ह भेंट किया जायेगा और साथ ही पुष्पवर्षा से झांकियों का स्वागत किया जायेगा।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से रायपुर शहर के हृदय स्थल पर ऐतिहासिक जय स्तंभ चौक में गणेश विसर्जन झाँकियों के भव्य स्वागत के लिए विशाल स्वागत मंच बनवाया गया है । स्वागत मंच पर छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति के कलाकार छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कला का अद्भुत भक्तिमय रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

कोरोना महामारी के कारण दो साल से झांकियां नहीं निकाली गई थी। सादगी से विसर्जन किया गया था। इस साल अनुमति मिलने से प्रदेशभर से हजारों श्रद्धालु झांकी देखने आएंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!