NationalPolitical

प्रियंका गांधी के दौरे पर बोले CM…कहा- कांग्रेस की सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया

प्रियंका वाड्रा गांधी के दौरे पर एमपी की सियासत गर्मा गई है। उनके ग्वालियर आगमन पर जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान बयान दिया तो वहीं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने वीडियो जारी कर कई सवाल पूछे हैं। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने भी प्रियंका के दौरे को लेकर कटाक्ष किया है।

बता दें कि, प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर एमपी कांग्रेस ने यादगार बनाने के लिए बहुत तैयारी की है। उनकी सभा में कांग्रेस ने तकरीबन 50 हजार से लेकर 1 लाख लोग जुटाने का लक्ष्य रखा है।

प्रियंका गांधी के दौरे पर बोले सीएम शिवराज

प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बयान दिया कि, मुस्कुराइए क्योंकि मध्य प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। याद कीजिए 2003 से पहले बिजली पानी सड़के नहीं थी। डेढ़ साल की कांग्रेस की सरकार को भी याद करो। जो वादे किए पूरे ही नहीं किए। एक भी वादा पूरा नहीं किया। किसानों की कर्ज माफी नहीं की। शादी के पैसे नहीं दिए। बेगा सेहरिया को मिलने वाले पैसे बंद कर दिए। संबल योजना, तीर्थ दर्शन योजना बंद कर दी। पीएम आवास लौटा दिए। अब इस पर भी जवाब दीजिए।

प्रियंका गांधी माफी मांगे

वहीं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि, पिछली बार ग्वालियर की जनता की पीठ पर छुरा घोंपा था। जनता से सरोकार रखने वाले सिंधिया के नाम पर वोट मांगे थे। कारोबार से सरोकार रखने वाले कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाया था। उन्होंने आगे कहा कि, ग्वालियर की जनता से प्रियंका गांधी माफी मांगे? कांग्रेस शासनकाल में वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बनाने के लिए माफी मांगे। 15 महीने की सरकार में प्रदेश को 15 साल पीछे धकेलने के लिए माफी मांगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!