ChhattisgarhRaipur

सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता पूर्व व पूर्व उप मुख्यमंत्री सिंहदेव को सरकार के काम की प्रशंसा के लिए दिया धन्यवाद

Related Articles

रायपुर के मेकाहारा में बढ़ते मरीजों का दबाव कम करने के लिए परिसर में 700 बिस्तरीय एकीकृत नवीन अस्पताल भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इस साल के बजट में मेकाहारा परिसर में 700 नवीन एकीकृत अस्पताल का प्रावधान किया था, जिसके निर्माण की प्रक्रिया अब शुरू कर दी गई है। 

राज्य सरकार द्वारा अस्पताल के नवीन भवन निर्माण के लिए टेंडर निकालने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने प्रदेश की भाजपा सरकार की प्रशंसा की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक अकाउंट पर लिखा है कि, मेकाहारा अस्पताल में एकीकृत नवीन अस्पताल भवन के निर्माण कार्य के टेंडर निकालने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सांय जी को शुभकामनाएं। कांग्रेस की सरकार के दौरान हमारे द्वारा शुरू की गई इस पहल के अगले चरण में पूर्ण होने से प्रदेश की जानता को लाभ मिलेगा। काफ़ी अथक प्रयासों से इस बिल्डिंग के लिए सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया गया था जैसे की नाबार्ड से लोन लेना, भवन का नक्शा तैयार करना इत्यादि। दुख इस बात का है कि हम इसे अपने शासन काल में पूर्ण नहीं कर पाए।

परंतु यह देख अच्छा लगा कि आप इसे आगे ले जा रहे हैं, जनसेवा के कार्यों को यूं ही दलगत राजनीति, और सरकारों के परे जा कर विस्तार दिया जाना चाहिए।

पूर्व उपमुख्यमंत्री के इस ट्वीट पर मुख्यमंत्री साय ने जवाब देते हुए सरकार की प्रशंसा करने पर धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा कि श्री टी.एस. सिंहदेव जी, आपकी इस शुभेच्छा के लिए आभार! बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। जनसुविधा के कार्यों में दलगत राजनीति को कभी आड़े नहीं आने देना चाहिये। हम पहले के सभी अधूरे कार्यों को भी बिना किसी पूर्वाग्रह के पूरा कर रहे हैं। पुनः धन्यवाद।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!