ChhattisgarhRaipur

सीएम विष्णुदेव साय का खैरागढ़-छुईखदान-गंडई दौरा, तिरंगा यात्रा में भी भागीदारी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे और देवारीभाठ में डीपीआरसी भवन का लोकार्पण करेंगे। साथ ही, जिला अस्पताल और कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे, जो क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

रायपुर में तिरंगा यात्रा की अगुवाई

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई दौरे के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर लौटकर शाम 4 बजे आयोजित तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे। यह यात्रा शहीद स्मारक भवन से शुरू होकर तेलीबांधा मरीन ड्राइव में समाप्त होगी। यात्रा का नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री करेंगे।

इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के साथ विधायक, सांसद, पूर्व सैनिक, सामाजिक और स्वयंसेवी संगठन भी हिस्सा लेंगे। तिरंगा यात्रा का एक मुख्य आकर्षण 1500 मीटर लंबा विशाल तिरंगा होगा। तेलीबांधा पहुंचने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो समारोह की भव्यता को और बढ़ाएंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!