National

CM योगी को मिली धमकी : इस्तीफा नहीं दिया तो अंजाम बाबा सिद्दीकी जैसा होगा, मुंबई पुलिस को मिला चेतावनी भरा मैसेज

मुंबई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस को भेजे गए धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि, अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दस दिन के भीतर इस्तीफा नहीं देते हैं तो एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तरह उनकी भी हत्या कर दी जाएगी।

मैसेज भेजने वाले की जांच में जुटी पुलिस 

बीते शनिवार शाम को मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल सेल को एक अज्ञात नंबर से मैसेज मिला। पुलिस ने बताया कि, धमकी भरा मैसेज भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

सीएम योगी को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा टीम को इस खतरे के बारे में सूचित कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button