Ambikapur

हरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत को लेकर कलेक्टर ने तत्काल लिया संज्ञान

अंबिकापुर ! सोशल मीडिया पर चल रही मैनपाट के ग्राम नर्मदापुर में जहरीली शराब पीने से एक सप्ताह के अंदर आठ लोगों की मृत्यु की जानकारी संज्ञान में आते ही कलेक्टर कुन्दन कुमार द्वारा तत्काल वस्तुस्थिति का जायजा लेने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया। जांच में ज्ञात हुआ है कि सभी आठ लोगों की मृत्यु अलग अलग कारणों से हुई है। सोशल मीडिया पर चल रही खबर का खंडन करते हुए सीएमएचओ ने बताया कि जहरीली शराब पीने की वजह से मृत्यु की बात भ्रामक है। उक्त में से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु शराब पीने से नहीं हुई है। सभी का मृतक पंजीयन दर्ज है जिसमें मृत्यु के अलग अलग कारण बताए गए हैं।

Related Articles

  सीएमएचओ आर एन गुप्ता ने बताया कि जहरीली शराब पीने की वजह से मृत्यु की जानकारी मिलने पर तत्काल खंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नर्मदापुर, मैनपाट से संपर्क किया गया। बीएमओ से संपर्क कर प्रतिवेदन लिया गया है जिसका सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया।

 बीएमओ की रिपोर्ट से सत्यापन कराए जाने पर पाया गया है कि किसी भी व्यक्ति पुरुष या महिला की मृत्यु शराब के सेवन से नहीं हुई है। उक्त आठों व्यक्ति की मृत्यु के अलग अलग कारण दर्ज हैं जिसमें मृतक परशुराम उम्र 45 वर्ष की मृत्यु 4 अक्टूबर 2023 को पूरे शरीर में सूजन होने के पश्चात अचानक मृत्यु हुई है। मृतक राजेश उम्र 35 वर्ष का रायपुर में इलाज हुआ था। पेट में गोला का ऑपरेशन हुआ था जिसके बाद 12 अक्टूबर 2023 को उक्त व्यक्ति की मृत्यु हुई। मृतक पत्ररो/धनमेत उम्र 50 वर्ष की मृत्यु 18 अक्टूबर 2023 को हुई जिसका कारण एक्यूट अब्डमेन (इंटेस्टाइनल ऑब्सट्रक्शन परफोरेशन), जिसमें मरीज की मृत्यु रेफर करने के बाद एंबुलेंस में हुई। मृतक सुखऊ उम्र 82 वर्ष की मृत्यु 22 अक्टूबर 2023 को, बुधनी उम्र 80 वर्ष 02 नवंबर 2023 को, गुदली उम्र 80 वर्ष की मृत्यु 08 नवंबर 2023 को और संझई उम्र 79 वर्ष की मृत्यु 09 नवंबर 2023 को वृद्धावस्था के कारण हुई है। इसी तरह मृतक रूपन उम्र 30 वर्ष की मृत्यु रिफ्रक्टरी सीवियर हाइपोटेंशन, ब्रेडीकोर्डिया एवं सीवियर हाइपोग्लाइसीमिया, लंग एस्पिरेशन के साथ के कारण 10 नवंबर 2023 को हुई। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक खबरों का खंडन किया है।

मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा ने भी अफवाहों के प्रसार पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा है कि जहरीली शराब के सेवन से लोगों की मृत्यु की भ्रामक खबर फैलाने वालों की पतासाजी की जा रही है। अफवाह और भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!