Chhattisgarh

कॉलेज छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी…

 धमतरी :  एक कॉलेज छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने के पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। जो पुलिस को मिला है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि मिस यू टू, मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे घरवालों को परेशान ना किया जाए, मेरी मौत के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। मामला भखारा थाना क्षेत्र का है।

श्यामाचरण साहू अपने परिवार के साथ रामपुर गांव में रहते हैं। वे अपने परिवार के साथ खेत में काम करने के लिए गए थे। इसके बाद शाम को वह 5 बजे के आस-पास घर लौटे, तब उन्हें इस बात की जानकारी मिली। उन्होंने देखा कि उनके बेटे विशाल साहू(19) की लाश फंदे पर लटकी हुई हैा। उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली है।

यह देखने के बाद श्यामचरण चौक गए थे। उन्होंने तुरंत ही इस बात सूचना पुलिस को दी थी। खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। इसके बाद उसके बिस्तर से कॉपी बरामद हुई। जिसमें सुसाइट नोट पुलिस को मिला है। पुलिस को पता चला है कि विशाल कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू की है।

Related Articles

Back to top button