ChhattisgarhRaipur

पेड़ से लटका मिला कॉलेज छात्र का शव

 रायपुर : गरियाबंद में एक मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है। एक छात्र का शव पेड़ से लटका मिला है। छात्र कॉलेज जाने के लिए बाइक पर रायपुर से अभनपुर निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। चरवाहों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

जानकारी के मुताबिक चरवाहे अपने पशुओं को लेकर जंगल से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बाबाकूपि जंगल के पास एक युवक का शव फांसी से लटका हुआ देखा। इस पर चरवाहों ने वहां से थोड़ी दूर पर क्रिकेट खेलने आए लड़कों को इसकी जानकारी दी। बात गांव में फैली और सरपंच को पता चला तो वहां से पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव नीचे उतरवाया और उसकी शिनाख्त करवाई। देर रात पता चला कि युवक रायपुर के चंडी बेलर का रहने वाला नंद किशोर साहू (22) है। वह अभनपुर के हीरा लाल कॉलेज में ग्रेजुएशन का छात्र था।

रोज की तरह नंद किशोर शुक्रवार को भी बाइक से कॉलेज जाने के लिए निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद से परिजन उसे तलाश रहे थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नंद किशोर पढ़ने मे बहुत तेज़ था। हंसी-खुशी रहता था। उसका किसी से विवाद भी नहीं था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!