ChhattisgarhRaipur

ED अधिकारी के खिलाफ शिकायत, विभाग ने जांच के आदेश दिए

रायपुर। राजधानी रायपुर में कांग्रेसी नेता हेमंत चंद्राकर ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक अधिकारी पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

पूर्व CM बघेल के खिलाफ गवाही देने का दबाव

हेमंत चंद्राकर ने आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान उनसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके करीबियों के खिलाफ जबरन बयान दिलाने की कोशिश की गई। उनका कहना है कि ईडी अधिकारी ने उन पर यह स्वीकार करने का दबाव डाला कि भूपेश बघेल के लोग विजय भाटिया, रामगोपाल अग्रवाल, आशीष वर्मा, मंदीप चावला, आदित्य अग्रवाल, शाश्वत जैन, किशोर चंद्राकर और सतपाल सिंह छाबड़ा के जरिए कमीशन देकर काम करते हैं।

10 घंटे से ज्यादा चली पूछताछ

शिकायतकर्ता के अनुसार, वह 29 सितंबर सुबह 10:30 बजे रायपुर स्थित ईडी कार्यालय पूछताछ के लिए गए थे। पूछताछ रात 8:30 बजे तक चली और अगले दिन फिर से बुलाया गया। इस दौरान, उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी अधिकारी ने मानसिक दबाव और शारीरिक प्रताड़ना दी।

परिवार को भी प्रताड़ित करने का आरोप

चंद्राकर ने कहा कि ईडी अधिकारी ने जानबूझकर उनके परिवार को भी परेशान किया और अवैधानिक तरीके से बयान लेने की कोशिश की। उन्होंने थाना प्रभारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!