National

कांग्रेस ने मां भारती का एक अंग काट दिया, मछुआरे भुगत रहे सजा’, पीएम मोदी का कांग्रेस बाहर तीखा हमला

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेरठ से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। पीएम ने लगातार तीसरी बार मेरठ से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस ने देश का एक अंग काट दिया है जिसकी सजा मछुआरे भुगत रहे हैं। 

पीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, आज मैं पूरे देश को बताना चाहता हूं कि कैसे कांग्रेस इंडी गठबंधन देश की अखंडता और देश की एकता को तोड़ते रहे हैं। आज ही कांग्रेस का एक और देश विरोधी कारनामा देश के सामने आया है। तमिलनाडु में भारत के समुद्री तट से कुछ दूरी पर श्रीलंका और तमिलनाडु के बीच में समुद्र में एक द्वीप कच्छतीवु है, जिसे कांग्रेस ने कई दशक पहले कह दिया कि ये द्वीप तो फालतू है। 

कांग्रेस ने मां भारती का एक अंग काट दिया और उस द्वीप को भारत से अलग कर दिया। देश कांग्रेस की रवैये की कीमत आज तक चुका रहा है। भारत के मछुआरे मछली पकड़ने के लिए समंदर में इस द्वीप की तरफ जाते हैं तो उन्हें पकड़ लिया जाता है। ये कांग्रेस के पाप का परिणाम है, कि हमारे मछुआरे आज भी सजा भुगतते चले जा रहे हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!