National

कांग्रेस ने किया ओडिशा लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए प्रबंधन समिति का गठन, लिस्ट जारी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष ने आगामी लोकसभा और ओडिशा विधान सभा-2024 के आम चुनाव के लिए ओडिशा पीसीसी चुनाव प्रबंधन समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके लिए कांग्रेस ने सूची जारी कर दी है। जारी लिस्ट में 26 लोगों का नाम शामिल है।  

बता दें कि एक तरफ जहां देशभर में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। तो वहीं ओडिशा की 21 सीटों पर 4 चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया गया है।ओडिशा की चार सीटों पर 13 मई, पांच सीटों पर 20 मई, छह सीटों पर 25 मई और छह सीटों पर 1 जून को मतदान होगा। वहीं, राज्य में विधानसभा चुनावों की बात की जाए तो यहां दो चरणों में वोटिंग होगी। पूरे राज्य में 13 मई और 20 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। 
 

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!