National

राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज को धमकी, कांग्रेस नेता ने कहा- सत्ता में आते ही काटेंगे जीभ

तमिलनाडू। डिंडीगुल जिला के कांग्रेस अध्यक्ष मणिकंदन ने राहुल गांधी को सजा देने वाले जज की जीभ काटने की धमकी तक दे दी। उन्होंने 6 अप्रैल को पार्टी द्वारा किए जा रहे एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि जब हमारी सत्ता आएगी हम राहुल गांधी को जेल भेजने के लिए फैसला सुनाने वाले जज की जीभ काट देंगे।

डिंडीगुल पुलिस ने इस मामले को लेकर मणिकंदन के खिलाफ आईपीसी 153बी सहित तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस की एससी/एसटी विंग तमिलनाडु के डिंडीगुल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता का विरोध कर रही थी। इस दौरान जिला प्रमुख मणिकंदन ने कहा कि 23 मार्च को सूरत अदालत के न्यायाधीश ने हमारे नेता राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाई। सुनिए, जस्टिस एच वर्मा जब भी कांग्रेस सत्ता में आएगी तब हम आपकी जीभ काट देंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!