National

अनुसूचित जाति-जनजाति और ओबीसी वर्ग के लिए अलग से वचन पत्र लाएगी कांग्रेस

मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। वहीं कांग्रेस हर वर्ग को साधने में जुटी हुई है। सरकार में आने पर पार्टी किस वर्ग के लिए क्या करेगी, इसका उल्लेख वचन पत्र में किया जाएगा। अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अलग से वचन पत्र जारी होगा।

जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं

इसमें स्वरोजगार, कौशल विकास और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताया जाएगा। इसकी जानकारी आम जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पार्टी के संबंधित विभागों की रहेगी। 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में 47 सीटें अनुसूचित जनजाति और 35 सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सुरक्षित हैं।

राज्य स्तरीय वचन पत्र का प्रारूप तैयार किया

वचन पत्र तैयार करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में समिति बनाई है। इसने सभी वर्गों से संबंधित विषयों पर उप समितियों के माध्यम से जानकारी एकत्र करके राज्य स्तरीय वचन पत्र का प्रारूप तैयार किया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!