Delhi NCRNational

पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह का विवादित बयान, कहा- ‘कंगना से पूछिए रेप कैसे होता है, उन्हें काफी अनुभव’

नई दिल्ली। पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह ने मंडी लोकसभा से भाजपा सांसद कंगना रनौत पर गुरुवार को विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को रेप का बहुत तजुर्बा है।

कंगना लोगों को समझाएं कि रेप कैसे होता है। दरअसल, सिंह का यह विवादित बयान उस सवाल के जवाब में आया है, जब कंगना ने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा था कि किसान आंदोलन के दौरान रेप होते थे। अगर केंद्र में भाजपा की शीर्ष नेतृत्व नहीं होता तो बांग्लादेश जैसे हालात यहां भी हो सकते थे।

इस सवाल के जवाब में सिमरनजीत सिंह ने कहा कि आप उनसे पूछ सकते हैं कि रेप कैसे होता है, क्योंकि उन्हें तो अनुभव है। इस बयान के बाद जब मीडिया ने उनसे पूछा कि कैसे तजुर्बा है, तो उन्होंने कहा है कि तजुर्बा जैसे ही होता है, वैसे ही होता है। जैसे कि आप साइकिल चलाते हैं तो आपको तर्जुबा होता है। ऐसे ही उन्हें रेप का तजुर्बा है।

बता दें कि कंगना के किसान आंदोलन पर दिए बयान को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भी उन्हें चेताया था। इसके साथ ही भाजपा ने बकायदा एक प्रेस रिलीज जारी कर उन्हें सर्तक किया कि भविष्य में इस तरह के बयान देने से बचे। भारतीय जनता पार्टी कंगना रनौत के बयान से असहमति व्यक्त करती है। पार्टी की ओर से, पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना को न तो अनुमति है और न ही वे बयान देने के लिए वह अधिकृत हैं।

भाजपा की ओर से उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें। भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास तथा सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर चलने के लिए कृतसंकल्प है।

मंडी से लोकसभा सांसद अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी को लेकर प्रचार कर रही हैं। अगले महीने यह फिल्म रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button