
कर्नाटक। आज कर्नाटक विधानसभा के नतीजे आने है। जिसके लिए सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई।रुझान भी सामने आने लगे हैं। रुझानों में कांग्रेस बड़ी बढ़त बनाते दिख रही है। फिलहाल कांग्रेस 117, भाजपा 76 चल रही है।
गौरतलब है कि 10 मई को कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है।









