BollywoodNational

एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, सैनिकों के अपमान से जुड़ा है मामला

बिहार। बेगूसराय की एक अदालत ने फिल्म निर्माता और निर्देशक एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ उनकी वेब सीरीज ‘XXX’ (सीजन-2) में सैनिकों का अपमान करने और उनके परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

न्यायाधीश विकास कुमार की अदालत ने पूर्व सैनिक और बेगूसराय निवासी शंभू कुमार की शिकायत के आधार पर ये वारंट जारी किया। पूर्व सैनिक शंभू कुमार ने 2020 में अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि सीरीज ‘XXX’ (सीजन-2) में एक सैनिक की पत्नी से संबंधित कई आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं।

शंभू कुमार के वकील हृषिकेश पाठक ने कहा, “सीरीज एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के स्वामित्व वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित की गई थी। शोभा कपूर भी बालाजी टेलीफिल्म्स से जुड़ी हैं।”

पाठक ने कहा, “अदालत ने एकता कपूर को समन जारी किया था और उन्हें मामले के संबंध में पेश होने के लिए कहा था। एकता कपूर ने अदालत को सूचित किया कि आपत्ति के बाद सीरीज के कुछ दृश्यों को हटा दिया गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया है।”

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!