ChhattisgarhRaipur

सेल्फी लेने उमड़ी भीड़… सिटी सेंटर मॉल के रिलॉन्च में पहुंचे पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और मदनलाल

रायपुर। रायपुर सिटी सेंटर मॉल के उद्घाटन करने पद्मश्री पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और पूर्व क्रिकेटर मदनलाल पहुंचे।दरअसल रायपुर के पंडरी स्थित सिटी सेंटर मॉल के पुनः संधारण के मौके पर कपिल देव,और मदनलाल पहुंचे जिनका स्वागत स्थानीय विधायक कुलदीप जुनेजा ने पुष्पगुच्छ देकर किया।सिटी सेंटर मॉल के रेनोवेशन के इस मौके पर रंगारग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।वहीं मौके पर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को अपने बीच पाकर लोगों में बेहतरीन उत्साह देखने को मिला।सेल्फी लेने की लोगों में होड़ मच गई। इस दौरान सुंदरलाल दुग्गड़ सहित मॉल के अन्य पार्टनर भी मौजूद थे।

Related Articles
Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!