National

नक्सलियों के साथ CRPF की मुठभेड़, IED ब्लास्ट में 5 जवान घायल

झारखंड के सिंहभूम जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की खबर आ रही है। इसमें पांच जवान IED ब्लास्ट में घायल हो गए हैं। घटना चाईबासा इलाके में उस समय हुई जब जवान यहां तलाशी अभियान चला रहे थे। घायल जवान चाईबासा पुलिस की कोबरा बटालियन के बताए जा रहे हैं।धमाके के बाद इलाके से जवानों को बाहर निकाला जा रहा है। घायलों को एयरलिफ्ट कर रांची अस्पताल ले जाया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!