National

सिलेंडर ब्लास्ट: तीन महिलाओं सहित 6 की मौत, मलबे में बदला घर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लखनऊ:  बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र की आशापुरी कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक गैस सिलेंडर के फटने से एक घर की छत भरभराकर गिर गई। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। JCB मशीनें मौके पर मलबा हटाने के लिए बुलवाई गईं। पुलिस ने अभी तक पांच शवों को मलबे से निकाल लिया है, लेकिन रेस्क्यू जारी है क्योंकि अभी भी कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।

बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द बचाव कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। स्थानीय प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस हादसे में महिलाएं और बच्चे मुख्य रूप से प्रभावित हुए हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!