National

Daily Horoscope : 21 अक्टूबर 2023 नवरात्रि की सप्तमी का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा लाभदायक

Daily Horoscope : हर ग्रह किसी न किसी राशि का स्वामित्व करता है. ऐसे में ग्रहों के परिवर्तन से राशिफल का आंकलन किया जाता है. ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के माध्यम से हम राशिफल का आंकलन कर सकते हैं. 21 अक्टूबर 2023 को शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन है. इस दिन मां कालरात्रि का पूजन किया जाता है. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं आज के लिए सभी 12 राशियों का हाल

मेष राशि

कारोबार में नए अनुबंध आपके लिए लाभदायक रहेंगे. समय का दुरुपयोग न करें. लंबे समय से रुके हुए पैसे प्रयत्न करने पर प्राप्त होंगे. दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा. सामाजिक क्षेत्र का दायरा बढ़ेगा.

वृषभ राशि

आज का दिन दिन आपके अनुकूल रहेगा. पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहने वाला है. व्यापार लाभप्रद रहेगा. दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें. अचानक धन मिलने के भी योग हैं.

मिथुन राशि

व्यापार में अवरोध आ सकते हैं. संतान की ओर ध्यान देना आवश्यक है. आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.

कर्क राशि

मनचाही नौकरी मिल सकती है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. नौकरी में आपका दिन शानदार रहेगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें. महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी. यात्रा संभव है.

सिंह राशि

कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा. इसके साथ ही सुख और समृद्धि बढ़ेगी. सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा. व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें.

कन्या राशि

कला के कार्यों में रुचि बढ़ेगी. व्यापार-व्यवसाय में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. लाभ होने की संभावना है. नया प्रस्ताव मिलेगा. विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है.

तुला राशि

दिन की शुरुआत व्यस्ततापूर्ण रहेगी. पारिवारिक जीवन में हर्ष संभव है. धार्मिक रुचि बढ़ेगी. जल्दबाजी नुकसानदायक रह सकती है. व्यापार में नई योजनाएं प्रारंभ होंगी.

वृश्चिक राशि

व्यापार में ऋण लेना पड़ सकता है. आपको अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चिंतता आवश्यक है. विशेष लाभ के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी. संतान सुख की प्राप्ति होगी.

धनु राशि

लंबे समय के बाद व्यापार अच्छा चलेगा. परिवार से आपको सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा. बोलचाल में कटुता न आने दें.

मकर राशि

कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें. पूंजी निवेश लाभदायक रहेगा. परिवार में समस्या बनी रह सकती है. रचनात्मक काम सफल होंगे. कार्यक्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा.

कुंभ राशि

कम समय में कार्य पूरे होंगे. सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि होगी. स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं. व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा.

मीन राशि

अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं. वाहन, मकान आदि की खरीदारी का योग बन रहा है. व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी. संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिलेंगे.

आज का उपाय

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि का पूजन किया जाता है. इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. इस दिन मां को गुड़ का भोग लगाएं. मां का यह स्वरूप भय को नष्ट करने वाला और शैतानी शक्तियों का संहार करने वाला होता है. इस दिन आप पान के पत्ते में कपूर और लौंग का भोग लगाएं. इसके अलावा आप नींबू काटकर भी मां का भोग लगा सकते हैं.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!