ChhattisgarhRaipur

बेटी ने किया पिता का मर्डर…पुलिस की पूछताछ में कबूला जुर्म

RAIPUR. रायपुर में एक बेटी ने अपने पिता की डंडे से पीट- पीटकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिलाडी में हुई। पिता के मर्डर के बाद हत्यारी बेटी अपनी दो बहनों के साथ देर रात स्कूटी पर सवार होकर भाटापारा चली गई ताकि कोई उनके ऊपर शक ना कर सके, लेकिन पुलिस की पूछताछ के सामने वह हत्या के राज को छुपा नहीं सकी और उसने पुलिस के सामने सब सच उगल दिया। पुलिस ने पिता के हत्या के आरोप में 26 साल बेटी कल्पना भारती को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

सगी बेटियों पर गंदी नजर रखता था पिता

पुलिस के मुताबिक बिलाड़ निवासी हुबलाल भारती अपनी 9 बेटियां और एक बेटे के साथ रहता था। पत्नी की मौत के बाद से आए दिन हुबलाल भारती बेटियों के साथ झगड़ करते रहता था। इतना ही नहीं वह अपनी जवान बेटियों को गंदी नजर से भी देखता था। बीती रात को हुबलाल भारती और उसकी बेटियों से विवाद हुआ था, उसके बाद तीसरे नंबर की बेटी कल्पना गुस्से में आ गई और डंडा उठाकर उसने पिता के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना के बाद कल्पना अपनी दो बहनों के साथ स्कूटी से भाटापारा चली गई, ताकि कोई उन पर शक ना कर सके।

कुछ ही घंटों में सुलझ गई कत्ल की गुथी

सुबह पुलिस को जानकारी मिली की हुबलाल भारती की रक्त रंजित लाश कमरे में पड़ी हुई है। सूचना पर टीआई सुदर्शन ध्रुव दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौका ए वारदात का मुआयना करने के बाद जब पिता की मौत को लेकर बेटियों से जानकारी ली तो बेटियों ने बताया कि आए दिन पिता और उनके बीच विवाद होते रहता था, लेकिन उसकी हत्या किसने की है इसके बारे वे नहीं जानती है। बेटियों की बातों से टीआई को शक हुआ कि हत्या किसी बाहरी ने नहीं की है, तब टीआई ने उनकी बेटियों से अलग -अलग पूछताछ की तब कल्पना ने बताया कि पिता उनके ऊपर बुरी नियत रखता था, इसीलिए बेटियां पिता से ज्यादा बात भी नहीं करती थी। पुलिस की कड़ी पूछताछ कल्पना ने पिता की हत्या करने का जूर्म कबूल किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटी कल्पना को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!