National

फांसी के फंदे पर झूलती मिली 5 लोगों के परिवार की लाश

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां दिल्ली के बुराड़ी की तरह एक परिवार फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामला मध्यप्रदेश के अलीराजपुर का है जहां एक घर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फंदे से लटकते पाए गए हैं। यह हत्या या फिर आत्महत्या पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने सभी पांचों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, घर के अंदर सोमवार को पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। मृतकों की पहचान राकेश उसकी ललिता, बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के रूप में हुई है। मृतकों के रिश्तेदारों ने इनकी हत्या की आशंका जताई है।

ग्रामीणों का कहना है कि परिवार के मुखिया या किसी सदस्य ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। राकेश के काका सुबह घर पहुंचे तो इस घटना की जानकारीका पता चला।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!