National

जगह-जगह पड़ी थी लाश…एक परिवार के 6 लोगों की गोलियों से भून डाला

मुरैना, मुरैना के लेपा भिड़ोसा गांव में शुक्रवार सुबह एक परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि गांव के 2 परिवारों के बीच पिछले 10 साल से रंजिश चल रही है। इसके चलते ही शुक्रवार को एक परिवार ने दूसरे परिवार पर फायरिंग कर दी। 3 पुरुष और 3 महिलाएं मारी गई हैं, सभी एक ही परिवार के हैं। 3 लोग घायल हैं। इसी गांव के रविंद्र सिंह कांग्रेस विधायक हैं।

मुुरैना में हुए हत्याकांड का वीडियो सामने आया है। इसमें हमलावर लोगों को लाठियों से पीट रहे हैं। कुछ लोग बंदूक और लाठियां लेकर सड़क पर खड़े हैं। इसी बीच एक युवक आता है और और एक के बाद एक 9 लोगों को गोली मार देता है।

गोली लगने के बाद सभी लोग जमीन पर पड़े दिख रहे हैं। घटनास्थल पर बच्चे भी थे, जिन्हें एक महिला ने आवाज लगाकर घरों के अंदर बुला लिया। इस महिला की आवाज भी वीडियो में आ रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

पहले चली लाठियां फिर गोली

आज सुबह धीर सिंह पक्ष के लोगों ने गजेंद्र सिंह पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया। पहले दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी-डंडे चले। इसके बाद धीर सिंह के पक्ष के श्यामू और अजीत ने मिलकर गजेंद्र सिंह और उसके परिवार पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। इस दौरान 6 लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। सामने खड़े होकर दो युवकों ने गोलियां बरसाईं थी।

गांव में पुलिस की तैनाती

घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल गांव पहुंचा है। एएसपी रायसिंह नरवरिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस गोलीबारी में 6 की मौत की पुष्टि हो गई है। कुछ लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों के शवोंं को भी पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया गया है। केस दर्ज कर लिया गया ह।. गांव में पुलिसबल की तैनाती की गई है। मामले में जांच जारी है।

खबरों के मुताबिक, धीर सिंह के परिवार के 2 लोगों की साल 2013 में हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप गजेंद्र सिंह के परिवार पर लगा था। मामला कोर्ट में चला। बाद में दोनों परिवारों में समझौता हो गया था। समझौता होने के बाद गजेंद्र सिंह पक्ष के लोग गांव में रहने के लिए पहुंचे थे। धीर सिंह पक्ष के लोगों ने गजेंद्र सिंह पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। पहले दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी-डंडे चले। इसके बाद धीर सिंह के पक्ष के लोगों ने गजेंद्र सिंह और उनके परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!