Chhattisgarh

दो दोस्तों की एक ही पेड़ पर लटकती मिली लाश

सांरगढ़-बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ के सांरगढ़ बिलाईगढ़ से इस वक्त आत्महत्या की खबर सामने आ रही है। जिले के ग्राम छपोरा के एक जामुन के पेड़ में दो दोस्तों की संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटकी लाश मिली है। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने जब पेड़ में लटकी लाश देखी तो इसकी जानकारी तुरंत इसकी सुचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बिलाईगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र का मामला।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम राहुल बंजारे उम्र 16 साल और दूसरा मृतक का नाम टिकवेंद कुर्रे उम्र 20 साल है। यह दोनों दोमुहामी गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि, घटनास्थल पर बड़ी मात्रा शराब की बोतल और पानी पाउच भी प्राप्त हुआ है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि, दोनों दोस्तों ने पहले शराब पिए होंगे और इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, मामला हत्या का है या आत्महत्या का इस मामले की जांच पुलिस जांच में जुट गई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!