National

अफगानिस्तान में मौत का तांडव, 622 हुई भूकंप में मरने वालों की संख्या, 1500 से ज्यादा घायल

काबुल। Afghanistan Earthquake Update : रविवार देर रात अफगानिस्तान में 6.3 की तीव्रता से आए भूकंप में अब तक 622 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1500 से ज्यादा लोग घायल हैं। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। भूकंप इतना भयानक था की कई लोग मलबे के नीचे दब गए हैं।

इस भूकंप के झटके भारत में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आस-पास के इलाकों में महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। बताया गया कि, यहां भूकंप के बाद लैंडस्लाइड हुई, जिससे कई सड़कें बंद हो गई। इन इलाकों में सरकार लोगों को बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल कर रही है।

Afghanistan Earthquake Update : बता दें कि, यह कोई पहली बार नहीं है जब अफगानिस्तान में भूकंप आया हो। इससे पहले 7 अक्टूबर 2023 को विनाशकारी भूकंप आया था। जिसमें 4 हजार मौतों का दावा किया था, लेकिन संयुक्त राष्ट्र ने 1500 मौतों की पुष्टि की थी। इसके बाद 2022 में पूर्वी अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 1 हजार लोग मारे गए थे और हजारों लोग घायल हुए थे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!