National

दिल्ली पुलिस अर्लट : प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन देखें जाने की खबर से मचा हडकंप

नई दिल्ली के हाई सिक्योरिटी और नो फ्लाइंग जोन में स्थित प्रधानमंत्री आवास पर सोमवार सुबह ड्रोन देखे जाने की खबर हैं। पीएम मोदी का आवास नो फ्लाइंग जोन और नो ड्रोन जोन के तहत आता है। ऐसे में यहां ड्रोन देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया है। ये घटना सुबह साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है।

पीएम मोदी की सुरक्षा में लगे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) ने तुरंत इस मामले में पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने एक्शन में आते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया और ड्रोन की जांच में जुट गई।

नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन उड़ने की जानकारी मिली

सूचना के बाद SPG ने जांच शुरू की लेकिन इस दौरान ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। दिल्ली पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने पीएम मोदी के आवास के ऊपर नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन उड़ने की जानकारी मिली थी। एसपीजी ने सुबह 5.30 बजे पुलिस से संपर्क किया। मामले की जांच जारी है।

पीएम मोदी की सुरक्षा काफी कड़ी होती

बता दें कि, पीएम मोदी की सुरक्षा काफी कड़ी होती है। उनके आवास तक पहुंचने के लिए भी कई तरह की सुरक्षा जांच से होकर गुजरना पड़ता है फिर वो चाहे उनके परिवार का कोई सदस्य हो या कोई अधिकारी। पीएम मोदी का आवास 7 लोक कल्याण मार्ग में 12 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!