National

आस्था स्पेशल ट्रेन पर पथराव, रामलला के दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु, महाराष्ट्र में हुई वारदात

मुंबई। सूरत से अयोध्या जा रही आस्था स्पेशल ट्रेन पर अराजक तत्वों ने पथराव किया है। ट्रेन पर पथराव महाराष्ट्र के नंदुरबार में हुआ है। राहत की खबर यह है कि, इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, आस्था स्पेशल ट्रेन गुजरात के सूरत से रामभक्तों को लेकर निकली थी। केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश ने रविवार को आस्था स्पेशल ट्रेन (09053)  को हरी झंडी दिखाई थी। ट्रेन जब महाराष्ट्र के नंदुरबार में थी, तभी कुछ लोगों ने पथराव किया। हालांकि इसमें किसी को भी चोट नहीं आई है।

नंदुरबार के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस संजय महाजन ने कहा, ”आस्था स्पेशल ट्रेन पर 10 बजकर 45 मिनट पर पथराव हुआ था। इसके तुरंत बाद यात्रियों ने खिड़की बंद कर दी, लेकिन कुछ पत्थर कोच में आ गए।” उन्होंने बताया कि मामले की जांच नंदुरबार रेलवे स्टेशन पुलिस ने शुरू कर दी है। आपको बता दें कि, रामभक्तों को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए भारतीय रेलवे ‘आस्था विशेष ट्रेनें’ चला रहा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!